लखनऊ: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने पार्टी से छ साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
समाजवादी पार्टी पिछले काफी समय से अंतर कलह से जूझ रही है। यह कलह उस वक़्त बहुत ज्यादा बढ़ गयी जब मुलायम सिंह यादव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी अलग लिस्ट जारी की थी।
इस खींचतान के बाद आज शुक्रवार को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनकी गतिविधियों पर नोटिस जारी किया था और अब उन्हें पार्टी से छ साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।